Bihar ke Bare Mein Jankari 2022: बिहार राज्य से जुड़ी जानकारी हिंदी में

Bihar ke Bare Mein Bataiye 2022 | बिहार राज्य से जुड़ी जानकारी हिंदी में | बिहार का नाम कैसे पड़ा? | बिहार राज्य की स्थापना कब हुई थी? | बिहार का इतिहास क्या है in Hindi? | बिहार का क्षेत्रफल क्या है?

दोस्तों आज का यह आर्टिकल बहुत यूनिक होने वाली है क्युकी बिहार के बारे में कई ऐसे रोचक तथ्य जानेगे जो बिहार को अनूठा बनता है। बिहार राज्य भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है जिसकी राजधानी पटना में स्थित है। बिहार 22 मार्च 1912 ई॰ को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग हुआ था। बिहार जनसंख्या की दृष्टि से भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का बारहवाँ स्थान है।

बिहार में कुल 38 जिले हैं। बिहार की सरकारी राजकाज की भाषा हिन्दी है। बिहार में कई भाषाएं बोली जाती है। इन भाषाओं में भोजपुरी, मगही, अंगिका और मैथिली प्रमुख हैं। 15 नवम्बर 2000 ई॰ को बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग कर एक नया राज्य झारखण्ड बनाया गया। बिहार के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल, और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। गंगा इसमें पश्चिम से पूरब की तरफ बहती है।

Bihar ke Bare Mein Jankari

बिहार राज्य से जुड़ी जानकारी हिंदी में

  • नाम – बिहार
  • प्राचीन नाम – मगध
  • राज्य का दर्जा – 26 जनवरी 1950
  • बिहार की राजधानी – पटना
  • राज्यपाल – फागू चौहान
  • मुख्यमंत्री – नीतीश कुमार
  • उपमुख्यमंत्री – रेणु देवी
  • उच्च न्यायालय – पटना उच्च न्यायालय
  • वर्तमान जिले की संख्या – 38
  • जनसंख्या – 10,38,04,637
  • बिहार में लिंगनुपात – 916
  • बिहार में साक्षरता की दर – 61.80%
  • क्षेत्रफल – 94,163 वर्ग किलोमीटर
  • बिहार में लोकसभा की कुल सीटें – 40
  • बिहार में राज्य सभा की कुल सीटें – 16
  • विधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या – 243
  • विधान परिसद की सदस्यों की संख्या – 75
  • सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला – प चंपारण
  • सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला – शिवहर
  • मुख्य भाषा – हिन्दी, भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका
  • बिहार दिवस – 22 मार्च (इसी दिन 1912 में, बिहार, बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग हुआ था)
  • बिहार से कितने राज्य अलग हुए हैं? – 02 (1936 में ओरिसा और 2000 में झारखंड )
  • बिहार की चौहद्दी – पूरब में प-बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में झारखंड, उत्तर में नेपाल देश।

बिहार के प्रतीक चिन्ह

  • राजकीय वृक्ष – पीपल
  • राजकीय पक्षी – गौरैया
  • राजकीय पशु – बैल
  • राजकीय फूल – गेंदा

बिहार के जिले

बिहार में कुल 38 जिले हैं। सभी 38 जिले कुल 9 मंडलों में विभक्त है। बिहार के सभी जिले का नाम इस प्रकार हैं। 1.अररिया, 2.अरवल, 3.औरंगवाद, 4.बेगूसराय, 5.बांका, 6.बक्सर, 7.भागलपुर, 8.भोजपुर, 9.दरभंगा, 10.मोतीहारी, 11.गया, 12.गोपलगंज, 13.जहानाबाद, 14.जमुई, 15.खगड़िया, 16.किशनगंज, 17.पटना 18.मधुबनी, 19.मधेपुरा, 20.भबुआ, 21.मुंगेर, 22.मुजफ्फरपुर, 23.नालंदा, 24.नवादा, 25.लखीसराय, 26.पूर्णियाँ, 27.सहरसा, 28.सासाराम, 29.समस्तीपुर, 30.शिवहर, 31.शेखपुरा, 32.छपरा, 33.सीतामढ़ी, 34.सुपौल, 35.वैशाली, 36.बेतिया, 37.सिवान 38.कटिहार

List of Districts in Bihar 2021

Bihar is a state in Eastern India. Its third most populous state in India after UP & Maharashtra. As of 2021, there are a total of 38 districts in Bihar.

Bihar District List

#DistrictPopulation (2011)Area (km²)
1Araria2,806,2002,829
2Arwal700,843638
3Aurangabad2,511,2433,303
4Banka2,029,3393,018
5Begusarai2,954,3671,917
6Bhagalpur3,032,2262,569
7Bhojpur2,720,1552,473
8Buxar1,707,6431,624
9Darbhanga3,921,9712,278
10East Champaran5,082,8683,969
11Gaya4,379,3834,978
12Gopalganj2,558,0372,033
13Jamui1,756,0783,099
14Jehanabad1,124,1761,569
15Kaimur1,626,9003,363
16Katihar3,068,1493,056
17Khagaria1,657,5991,486
18Kishanganj1,690,9481,884
19Lakhisarai1,000,7171,229
20Madhepura1,994,6181,787
21Madhubani4,476,0443,501
22Munger1,359,0541,419
23Muzaffarpur4,778,6103,173
24Nalanda2,872,5232,354
25Nawada2,216,6532,492
26Patna5,772,8043,202
27Purnia3,273,1273,228
28Rohtas2,962,5933,850
29Saharsa1,897,1021,702
30Samastipur4,254,7822,905
31Saran3,943,0982,641
32Sheikhpura634,927689
33Sheohar656,916443
34Sitamarhi3,419,6222,199
35Siwan3,318,1762,219
36Supaul2,228,3972,410
37Vaishali3,495,0212,036
38West Champaran3,935,0425,229

Largest & Smallest District in Bihar by Area

AreaDistrictArea
LargestWest Champaran5229 km²
Smallest Sheohar 443 km2

Largest & Smallest District in Bihar by Population

PopulationDistrictPopulation (Census 2011)
Most PopulatedPatna5772804
LeastSheikhpura634927

बिहार की मुख्य भाषा

बिहार की सरकारी राजकाज की भाषा हिन्दी है। बिहार में कई भाषाएं बोली जाती है। इन भाषाओं में भोजपुरी, मगही, अंगिका और मैथिली प्रमुख हैं।

भोजपुरी– यह मुख्यतः गोपालगंज, सीवान, छपरा, पूर्वी व पच्छिम चंपारण, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ और  आरा जिला में बोला जाता हैं।

मैथिली – यह मुख्यतः सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल और शिवहर आदि जिला  में बोला जाता हैं।

अंगिका – यह भाष मुख्यतः भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लक्खीसराय, शेखपुरा, जमुई, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और अररिया में बोला जाता है।

मगही – मगही मुख्य रूप से पटना, गया, नालन्दा, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद आदि जिले में बोली जाती है। इसके अलाबा बज्जिका भी कुछ स्थानों पर बोली जाती है।

आधिकारिक भाषाएँ

  • आधिकारिक राजभाषा – हिन्दी
  • द्वितीय राजभाषा – उर्दू

बिहार की सरकार व प्रशासन व्यवस्था

बिहार राज्य भारतीय गणराज्य के संधीय ढाँचे में दोहरी सदन वाली व्यवस्था के अधीन काम करता हैं। इसमें एक विधान सभा और दूसरा विधान परिसद कहलाता है। राज्य के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर राज्यपाल होता है। परंतु वास्तविक सत्ता का संचालन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है। बिहार के बारे में जानकारी चाहिए तो पढ़ना जारी रखें।

बिहार की राजधानी पटना के बारे में

पटना बिहार की राजधानी है, जिसका पुराना नाम पाटलीपुत्र था। यही से सम्राट अशोक ने पूरे भारत पर राज्य किया था। कहते हैं इसका एक नाम कुसुमपुर भी था। शेरशाह सूरी ने हुमायुं को पराजित करने के बाद पटना शहर की स्थापना की थी। उस बक्त के गौरवशाली इतिहास के अवशेष आज भी इस शहर में मौजूद हैं।

बिहार का भूगोल

  • यह बारहवां सबसे बड़ा भारतीय राज्य है। जनसंख्या के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य।
  • बिहार उपजाऊ मैदान का एक विशाल क्षेत्र है।
  • गंगा बिहार को दो हिस्सों में बांटती है और पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है।
  • 2015 में बिहार में पांच चरणों में विधान सभा चुनाव हुआ था।
  • राजद 81 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, उसके बाद जद (यू) 70 सीटों के साथ और भाजपा 53 सीटों के साथ।
  • नीतीश कुमार बिहार के वर्तमान सीएम हैं।
  • बिहार विधानसभा के 243 सदस्यों के चुनाव के लिए अक्टूबर 2020 में बिहार में विधान सभा चुनाव होंगे।

बिहार के लोक नृत्य

  • बिदेसिया नृत्य
  • पाइका नृत्य
  • झिझिया नृत्य
  • कजरी नृत्य

बिहार के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य

  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान
  • बरेला झेल सालिम अली पक्षी वन्य जीवन अभयारण्य
  • कैमूर वन्य जीवन अभयारण्य
  • कुशेश्वर अस्थान पक्षी वन्यजीव अभयारण्य
  • वाल्मीकि वन्य जीवन अभयारण्य
  • विक्रमशिला गंगात्मक डॉल्फिन वन्य जीवन अभयारण्य

बिहार के स्मारकों की सूची 2022

  • शेरशाह सूरी का मकबरा – रोहतास
  • विष्णुपद मंदिर, गया – गया
  • महमूद शाह का मकबरा – भागलपुर
  • ब्रह्मायोनी पहाड़ी – गया
  • बेगुज्जम मस्जिद – पटना
  • हजारीमल धर्मशाला – पश्चिम चंपारण

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल

बिहार के कुछ प्रमुख स्थल जिन्हें यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है, नीचे आप लिस्ट में देख सकते हैं।

  • बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर – 2002
  • नालंदा महाविहार का पुरातात्विक स्थल – 2016

प्रमुख फसलें

जैसा की हम जानते हैं की बिहार, भारत के एक कृषि प्रधान राज्य में से एक है। बिहार के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल में से लगभग 56 लाख हेक्‍टेयर भूमि पर खेती की जाती है। यहां की प्रमुख फसलों में मक्‍का, गेहूं, धान, गेहूं और दलहनी फसल के नाम हैं। कुछ मुख्‍य नकदी फसलों की भी खेती होती है जिसमें आलू, गन्‍ना, तिलहन, प्‍याज, मिर्च और पटसन आदि प्रमुख हैं।

बिहार की नदियाँ

बिहार में अनेकों नदियां बहती हैं, जिनमें गंगा, कोसी, सोन, गंडक, घाघरा, पुनपुन, फल्‍गु, कर्मनाशा आदि प्रमख हैं। हर साल कोसी नदी से अपार धन-जन की क्षति होती है। इसीलिए कोसी नदी को बिहार का शोक कहा जाता है। छोटी बड़ी सभी नदियाँ आगे चलकर गंगा में मिल जाती है। सोन नदी पटना में, बूढ़ी गंडक खगड़िया में और कोसी कुरसेला के पास गंगा नदी में मिलती है।

बिहार का पर्यटक स्थल

पर्यटन की दृष्टिकोण से बिहार राज्य का अपना विशेष स्थान है। राज्‍य में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं आइये संक्षेप में इस पर्यटक स्थल के बारें में जानते हैं।

  • पटना – पटना एक एतिहासिक शहर है। यहाँ प्राचीन पटलीपुत्र के अवशेष, गोलधर, गाँधी मैदान, संजय गाँधी जैविक उधान, अगम कुँवा आदि प्रमुख जगह का भ्रमण कर सकते हैं।  
  • गया – हिन्दू धर्म में गया पितृ देवों की तीर्थ स्थली मानी जाती है। प्रतिवर्ष लाखों लोग पिंड दान हेतु गया जाते हैं।
  • बोधगया – यह स्थान बौद्ध धर्म के लिए अति पावन माना जाता है। यहीं पर कपिलवस्तु के राजकुमार सिद्धार्थ को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
  • पावापुरी – यह स्थान जैन धर्म के लिए अति महत्व का माना जाता है।
  • वैशाली – यह स्थान प्राचीन लिच्छवि गणराज्य की राजधानी थी। जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर महावीर स्वामी का जन्म वैशाली के ही कुंडलग्राम में हुआ था।
  • मुंगेर – बिहार के मुंगेर का नाम रामायण और महाभारत में भी मिलता हैं। मुंगेर, बिहार के अंतिम नवाब मिरकासिम की राजधानी थी।
  • राजगीर – राजगीर जिसे प्राचीन काल में राजगृह के नाम से जाना जाता था। राजगीर का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। प्राचीन काल में यह मगध की राजधानी थी।
  • नालन्दा – विश्वविख्यात नालन्दा विश्वविध्यालय का निर्माण तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोक ने करवाया था। प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने इसी विश्वविध्यालय में शिक्षा ग्रहण की थी।
  • विक्रमशीला – नालंदा के अलावा विक्रमशीला भी शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र था।

बिहार के बारे में रोचक तथ्य

  • बिहार की केवल 11.3% आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है, जो हिमाचल प्रदेश के बाद भारत में सबसे कम है।
  • इसके अतिरिक्त, बिहार के लगभग 58% लोग 25 वर्ष से कम आयु के हैं, जिससे बिहार किसी भी भारतीय राज्य के युवाओं का उच्चतम अनुपात है।
  • राज्य में तीन मुख्य क्षेत्र हैं मगध, मिथिला और भोजपुर।
  • साक्षरता (2011) – 82%
  • लिंगानुपात (2011) – 918/1000
  • माना जाता है कि हिंदू देवी सीता, भगवान राम की पत्नी हैं, जिनका जन्म आधुनिक बिहार के मिथिला क्षेत्र में सीतामढ़ी जिले में हुआ था।
  • गौतम बुद्ध ने बिहार के गया के आधुनिक जिले में स्थित एक शहर, बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया।
  • वासुपूज्य, 12 वें जैन तीर्थंकर का जन्म भागलपुर के चंपापुरी में हुआ था।
  • जैन धर्म के 24 वें और अंतिम तीर्थंकर वर्धमान महावीर का जन्म 6 वीं शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास वैशाली में हुआ था।

बिहार में महत्वपूर्ण झीलें

  • कंवर झील – बेगूसराय
  • दुआ कुंड – सासाराम
  • सीता कुंड – सीतामढ़ी
  • मुचलिंडा झील – बोधगया
  • घोड़ा कटोरा झील – नालंदा

बिहार के प्रमुख त्योहार

बिहार के प्रमुख त्योहार के नाम हैं छठ पूजा, मकर संक्रांति, होली, दीपावली, दशहरा ईद, रमजान आदि। वैसे तो यहॉं सभी धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहार को बड़ी ही हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। लेकिन आस्था का महापर्व छठ का बिहार में बहुत ही महत्व है। यह त्योहार पूरे बिहार में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Leave a Comment