How to Save Mobile Data | आपका भी Mobile Data होता है तेजी से खत्म? कहीं ऑन तो नहीं है यह सेटिंग, ऐसे करें बंद

How to Save Mobile Data: मोबाइल डेटा तेजी से खत्म होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन गूगल की एक सेटिंग भी इसकी वजह है। अगर आपके फोन में भी यह सेटिंग ऑन है, तो अक्सर आपका मोबाइल डेटा तेजी से खत्म हो जाता होगा आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स।

क्या आपका मोबाइल डेटा बिना आपकी जानकारी के तेजी से खत्म हो जाता है? बहुत से यूजर्स इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं। उनका इंटरनेट कई बार तेजी से खत्म हो जाता है। वैसे तो इंटरनेट खत्म होने की कई वजह हो सकती हैं, लेकिन एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ऐप्स का अपडेट एक प्रमुख वजह है।

How to Save Mobile Data

How to Save Mobile Data 2022

सिक्योरिटी संबंधी दिक्कतों को दूर रखने के लिए एंड्रॉयड और रनिंग ऐप्स के लिए समय-समय पर अपडेट रिलीज होता रहता है। Google Play Store से डाउनलोड किए गए ऐप्स ऑटोमेटिक अपडेट हो जाते हैं। ऐसा उनकी डिफॉल्ट सेटिंग की वजह से होता है।

यह भी पढ़े >> Best Airtel Recharge Packs 2022 | Airtel के कई Prepaid Plans डेटा और कॉल बेनिफिट्स

दरअसल, ऑटोमेटिक अपडेट्स किसी भी ऐप को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच्स और बग फिक्स के साथ अप-टू-डेट रखता है। इसकी वजह से यूजर्स का इंटरनेट कई बार तेजी से खत्म होता है। चूंकि, ऑटोमेटिक अपडेट्स में अच्छी खासी मात्रा में इंटरनेट खर्च होता है, इसलिए डेटा लिमिट जल्द खत्म हो जाती है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि आप इस सेटिंग को डिसेबल कर सकते हैं।

हो सकता है नुकसान

एंड्रॉयड यूजर्स को ऐप्स के लिए ऑटोमेटिक अपडेट्स को डिसेबल कर सकते हैं, लेकिन सिक्योरिटी अपडेट्स के लिए यूजर्स को समय-समय पर मैन्युअल तरीके से ही सही ऐप्स के अपडेट को चेक करना चाहिए।

यह भी पढ़े >> WhatsApp New Update 2022 | यूजर्स के लिए आया बड़ा अपडेट, अब ग्रुप में ऐड कर सकेंगे इतने मेंबर्स

यूजर्स सभी डाउनलोडेड ऐप्स के लिए या फिर किसी एक ऐप के लिए ऑटोमेटिक अपडेट को ऑफ कर सकते हैं। हालांकि, ऐप्स का बैकग्राउंड में अपडेट होते रहना अच्छा होता है, लेकिन कई बार यह ऑप्शन सभी यूजर को पसंद नहीं आता है आइए जानते हैं सेटिंग में बदलाव का पूरा तरीका।

ऐसे ऑफ करें सेटिंग

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या फिर टैबलेट में Google Play Store पर जाना होगा।
  • यहां यूजर्स को प्रोफाइल आइकन पर जाना होगा, जो स्क्रीन के दाईं ओर होगा।
  • इस पर क्लिक करके यूजर्स को ड्रॉप-डाउन मेन्यू ओपन करना होगा।
  • अब यूजर्स को सेटिंग पर जाना होगा।
  • यहां कई सारे ऑप्शन दिए गए होंगे, जिसमें से यूजर्स को Network Preference पर जाना होगा और उसे एक्सपैंड करना होगा।
  • यूजर्स को यहां पर Auto-Update Apps का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें आपके पास तीन विकल्प होंगे।
  • यहां आपको Over Any Network, Over Wi-Fi Only और Don’t Auto-update Apps का ऑप्शन मिलेगा।
  • ऑटो अपडेट को बंद करने के लिए यूजर्स को तीसरे ऑप्शन को चुनना होगा।
  • इस तरह से आप सभी डाउनलोडेड ऐप्स के लिए ऑटो अपडेट के ऑप्शन को बंद कर सकते हैं।

यह भी पढ़े >> Free Wi-Fi Internet | बिना पैसे खर्च किए मिलेगा इंटरनेट, बहुत आसान है फ्री वाईफाई पाने का तरीका, जानिए डिटेल्स

एक ऐप के लिए भी बंद कर सकते हैं अपडेट

  • सबसे पहले आपको Google Play Store पर जाना होगा और उस ऐप को नेविगेट करना होगा।
  • जिसके लिए आपको ऑटोमेटिक अपडेट को बंद करना चाहते हैं।
  • यहां आपको तीन डॉट मेन्यू पर क्लिक करना होगा, जो फोन स्क्रीन की राइट कॉर्नर पर होगा।
  • यहां आपको Enable Auto-Update के ऑप्शन को अनटिक करना होगा।
  • इस तरह से आप किसी एक ऐप के लिए ऑटो अपटेड को ऑफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़े >> आपके फोन में भी होती है Internet और Network की दिक्कत? घर में रखी ये चीजें हो सकती हैं वजह

Bihar Career Portal 2022: बिहार करियर पोर्टल | Bihar Carrier Portal अपने सभी पाठकों तक राज्यों में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से सम्बंधित अपडेट्स के साथ-साथ केंद्र सरकार व राज्य सरकारों की सभी सरकारी योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी पहुंचाते हैं। आप देश के चाहे किसी भी राज्य के क्यों न रहने वाले हों, हमारी हमेशा कोशिश रहती है की केंद्र सरकार तथा राज्य की नई योजनाओं की जानकारी आप तक पहुंचती रहे।

Leave a Comment